किशनगंज /सागर चन्द्रा
उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्ताऱ किया है। बंगाल के कूचबिहार निवासी सभी आरोपी कोलकाता से घर वापस जा रहे थे। लेकिन रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने चेकिंग के दौरान डब्ल्यूबी 64 जेड 8375 नंबर की बोलेरो नीयो वाहन को रोका।
तलाशी लेने पर वाहन से 750 एम एल की बोतल में शेष बचे 600 एम एल विदेशी शराब बरामद कर वाहन सवार सहानू रहमान, बप्पी बर्मन, अब्दुल सत्तार रहमान, सपन कुमार और शुभम सिंह को गिरफ्ताऱ कर लिया गया।
मौके पर ही जांच किये जाने पर बप्पी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्ताऱ सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




























