हफलागंज फ्लाई ओवर के पास अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराई,भीषण हादसा टला

SHARE:

बिजली के लोहा पोल एवं तार को भी तोड़ा

मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क के हफलागंज ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिससे बिजली के कई लोहा पोल टूट कर गिर गया। इससे भीषण हादसा भी टल गया और कई लोग बाल बाल बच गए ।

रास्ते में चल रहे राहगीर ने बताया कि ड्राइवर तेज गति से ट्रक को चलाकर मनिहारी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें आंख लग गई और ट्रक डिवाइडर से जाकर टकरा गया जिससे भीषण हादसा होते-होते टल गया और ट्रक ने कई लोहा के बिजली के पोल को तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी तुरंत मनसाही पुलिस को दी गई।

मनसाही पुलिस स्थल पर पहुंचकर ट्रक के ड्राइवर को पकड़ कर थाना लेकर गए। मालूम हो कि ट्रक ड्राइवर प्रत्येक दिन काफी तेज गति से ट्रक को लेकर मनिहारी की ओर जाते हैं इस क्रम में कई मोटर साइकिल चालक एवं आम लोगों की जान चली गई हैं लेकिन ड्राइवर इस पर बाज नहीं आ रहे हैं काफी तेज गति से ट्रक को चलाने के कारण आज भीषण हादसा होते-होते टल गया । ट्रक डिवाइडर से टकराकर बिजली के कई पोल को तोड़ डाला।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!