कटिहार न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटिहार न्यायालय के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था।

रविवार अल सुबह टुप्पामारी गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी शमशेर आलम और उसके भाई नजर अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में कटिहार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बताते चलें कि कटिहार जिला निवासी महिला ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!