भूमि मापी को लेकर उपजे विवाद में मारपीट ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत स्थित घाट बाभनटोली कोलटोला गांव में अमीन के द्वारा भूमि मापी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान लाठी डंडे से वार किए जाने से 80 वर्षीय मतीउर रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए।

वृद्ध को घायल देखकर जब बेटी शबनम आरा और पत्नी हुसन आरा उन्हें बचाने के लिए पहुंची तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। शोर शराबे को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों घायलों को पास के कानकी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के बाद पीड़ित घटना की शिकायत लेकर एसपी के समक्ष जा पहुंचा। एसपी के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!