वार्ड 5 एवं वार्ड 40 में ट्रिगरिंग कार्यक्रम आयोजित
कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम -2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड संख्या-5 स्थित हरिशंकर नायक विद्यालय एवं वार्ड संख्या-40 में एसडब्लूएम रूल -2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने उपस्थित नागरिकों को घर-घर चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संबंधित वार्ड पार्षद,नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छ कटिहार के निर्माण हेतु नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।





















