वार्ड सदस्य के पति का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत महेशुपुर पंचायत के
वार्ड संख्या12 के लगातार तीसरी बार सदस्य बनी मंजू देवी के पति राजेन्द्र झा के निधन से वार्ड के लोगों सहित पंचायतस्तरीय प्रतिनिधियों में भी शोक की लहर व्याप्त है।परिजनों के अनुसार वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।इलाज के दौरान हीं कटिहार मेडिकल कालेज अस्पताल में उनका निधन हो गया।वे अपने पीछे पत्नी,एक पुत्र,पुत्रवधु,तीन पुत्री सहित नाती-पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।उनके निधन पर मुखिया नीलम देवी,प्रमुख शुभम यादव,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह,उपमुखिया राधा देवी,पूर्व मुखिया श्यामलाल ठाकुर, कल्पना देवी,वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर,अवधेश राय, देवीलाल सोरेन,नीरज कुमार, नूतन देवी,समाजसेवी राजू मिस्त्री,मनोज मंडल,राजीव रंजन आदि ने शोक प्रकट किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!