बीडीओ ने मरंगी पंचायत भवन में राशन कार्ड के आवेदन ले रहे कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन मरंगी में राशन कार्ड निर्माण को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि 14 जुलाई से आवेदन लिया जा रहा हैं जो 13 अगस्त तक चलेगा जो भी लाभ सभी कागजात भरकर पंचायत भवन में जमा कर रहे हैं।

उनका आवेदन कर्मी लेकर रिसीविंग अवश्य दें। साथ ही पंचायत भवन के आवश्यक कागजात का जांच किए। इस अवसर पर आवास सहायक पीयूष कुमार,कार्यपालक सहायक प्रीति कुमारी,कचहरी सचिव अर्चना कुमारी,वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. नजिम,मो.असगर,इमरान खान,मो. समसुल आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!