जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगी करने मामले में न्यायालय के आदेश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। बेलवा छगलिया निवासी मंसूर अली के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित मंसूर अली ने बनवाड़ी निवासी अजय कुमार सिंह, विजय सिंह और विनय कुमार सिंह पिता सिमत लाल सिंह से एक जमीन का सौदा 11 लाख रुपये में किया था और एक लाख रुपये बयाना भी दिया था।

जबकि शेष राशि जमीन रजिस्ट्री के वक्त देने की बात तय हुई थी। बयाना देने के बाद आरोपी जमीन रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगा। पीड़ित ने जब खोजबीन की तो पता चला कि आरोपियों के नाम से कोई जमीन नही है और बयाना सुदा जमीन पर ना तो उनका दखल-कब्जा और न ही किसी प्रकार का स्वामित्व है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मंसूर अली जब आरोपियों के घर पहुंचा तो उन लोगों ने एक सादे कागज पर पीड़ित और उसके साथी के अंगुलियों के निशान ले लिया और उन्हें मारपीट कर भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटकता रहा। लेकिन न्याय नहीं मिलने पर वह न्यायालय की शरण में जा पहुंचा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!