मनिहारी प्रखंड जीविका परियोजना प्रबंधक को दी गई भावपूर्ण विदाई

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बीपीएम ब्रजेश कुमार का स्थानांतरण कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में हो गया है। इस अवसर पर जीविका कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका दीदियों, सामुदायिक कैडरों एवं कार्यालय कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

श्री कुमार ने लगभग चार वर्षों तक मनिहारी प्रखंड में अपनी सेवाएँ दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एसएचजी , ग्राम संगठन भीओ एवं संकुल स्तरीय महासंघ सीएल एफ को सशक्त बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके नेतृत्व में मनिहारी प्रखंड में जीविका की गतिविधियों को नई गति मिली और कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। विदाई समारोह में उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि श्री कुमार सदैव सहज, सहयोगी एवं प्रेरणादायी अधिकारी रहे। उन्होंने हर परिस्थिति में दीदियों का मार्गदर्शन किया और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया। उनके कार्य, समर्पण और व्यवहार को मनिहारी परिवार हमेशा याद रखेगा।

अपने संबोधन में श्री कुमार ने सभी जीविका दीदियों, सामुदायिक कैडरों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं अनुमंडल प्रशासन तथा सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनिहारी में बिताए गए चार वर्ष उनके जीवन की अमूल्य धरोहर बताया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जीविका परिवार आगे भी इसी समर्पण के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के लिए कार्य करता रहेगा।समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं अमरपुर प्रखंड में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं तथा भावुक माहौल में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!