अमीननगर में खराब सड़क का पंचायत जन प्रतिनिधि ने निजी कोष से कराया निर्माण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड के साहेबनगर पंचायत के अमीननगर में लंबे समय से खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और अपने स्वयं के आर्थिक योगदान से सड़क पर रावीश बोल्डर डलवाकर आवागमन योग्य बनाने का सराहनीय कार्य किया।

ग्रामीणों के इस जनसहयोग की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही हैं। इस कार्य में जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,मुखिया प्रतिनिधि मो. तजमुल हक तथा समाजसेवी शाह कमाल ने भी सक्रिय सहयोग दिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की हैं।अमीननगर की इस सड़क का स्थायी निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!