मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के फोरलेन एनएच 131ए राघोपुर चौक में सगीर मोटर गैरेज पार्ट्स की दुकान में विगत रात्रि 1:10 मिनट पर आग लगने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत सगीर मोटर गैरेज एवं पार्ट्स के प्रोपराइटर मो. सगीर आलम ने बताया कि राघोपुर चौक में 11 कट्ठा जमीन शौकत अली साकिन रसलपुर थाना मनिहारी निवासी से 10 जून 2023 को लीज के तौर पर 10 जून 2044 तक के लिए लिए हैं जिसमें गैरेज निर्माण करने के लिए मिट्टी भराई एवं टिन के घर का निर्माण करने में 2 लाख 40 हजार खर्च आया हैं जबकि एक मुस्त 2लाख 52 हजार भुगतान भी कर दिए हैं।
अब शौकत अली कह रहे हैं इस लीज की जमीन को खाली करो नहीं तो तुम्हें तुम्हारा परिवार को जान से मार देंगे कई बार धमकी दिया हैं। इसकी जानकारी मनसाही थाना,मनिहारी थाना,जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। लेकिन शौकत अली दबंग किस्म के रहने के कारण विगत रात्रि अपने चारों पुत्र मो. तासीम,मो. नौरज उर्फ यासीन,मो. मुन्नू एवं मो. चुन्नू को लेकर रात्रि के 12:30 के आसपास दुकान पर पहुंचकर दुकान में आग लगा दिया ।
इस घटना की जानकारी लोगों ने मोबाइल पर दिया जब दुकान पर पहुंचे पूरा दुकान जल रहा था तो तुरंत ग्रामीण ने आग लगाने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिए। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक तीन बोलेरो एक पिकअप दो मोटरसाइकिल सहित नगद राशि के साथ 75 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया हैं। इस घटना की लिखित जानकारी थाना मनिहारी,मनसाही थाना, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार,मनिहारी, जिला पदाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक को भी दिए हैं । शौकत अली एवं उनके चारों पुत्र दबंग किस्म के हैं जो बार-बार धमकी देते रहता हैं की जान से मार देंगे और विगत रात्रि मेरे दुकान को जलाकर राख कर दिये ।





















