KatiharNews:राशन कार्ड निर्माण महाअभियान को लेकर एसडीओ ने की पीडीएस डीलरों के साथ बैठक

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शनिवार को राशन कार्ड निर्माण महाअभियान को लेकर पीडीएस जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। इसमें नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पीडीएस डीलर, आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में एसडीओ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे बिहार में 13 अगस्त तक राशन कार्ड निर्माण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड बनवाने तथा जिन लाभुकों का नाम राशन कार्ड से हट गया है, उन्हें पुनः ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, परिवार का संयुक्त फोटो, सभी सदस्यों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी आवश्यक होंगे। एसडीओ ने अभियान को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी डीलरों को दी गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!