05 सप्ताह तक हर हफ्ते मिलेगा बंपर पुरस्कार:
मिक्सर ग्राइंडर, कूकिंग गैस, स्टोव, वाटर फिल्टर, सीलिंग फैन, ब्लैंकेट, इंडक्शन कुकटॉप, दिये जायेंगे कई प्रकार के पुरस्कार
किशनगंज/प्रतिनिधि
कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज के अधिक से अधिक आच्छादन के लिए स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया की तरफ से 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक टीका लीजिए इनाम पाइए अभियान की शुरुआत की गयी है । 35 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैसे लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने अपने टीकाकरण के दूसरे डोज की तय तिथि से सात दिनों के अंदर टीकाकरण कराया हो। अभियान के बारे में सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने बताया कि बिहार सरकार और केयर का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इससे लोगों में उत्साह और टीके के प्रति चेतना बढ़ेगी। जिलेवासियों से अपील है कि इस पुरस्कार अभियान से जुड़ कर टीकाकरण के अभियान को सफल बनाएं। केयर इंडिया के डीटीएल प्रशान्जित प्रमाणिक ने बताया से द्वितीय खुराक का टीका लेने वालों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से बम्पर इनाम की व्यवस्था की गई है। जिनका द्वितीय खुराक का टीका बाकी है। अगर वे देय समय से 7 दिनों के अंदर टीका लगवा लेते हैं तो उन्हें लकी ड्रा के माध्यम से बम्पर पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा सकता है।
05 सप्ताह तक हर हफ्ते मिलेगा बंपर पुरस्कार:
केयर डीटीएल प्रशान्जित प्रमाणिक ने बताया कि टीका लीजिए इनाम पाइए योजना के अंतर्गत प्रत्येक हफ्ते प्रति प्रखंड एक व्यक्ति को बंपर पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 10 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा जो आगामी 5 सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिलावार सर्वोच्च पुरस्कार के लिए 3 विजेताओं का लक्की ड्रॉ के माध्यम से चयन कर पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक लक्की ड्रॉ से चयनित विजेताओं को अगले शनिवार तक देय उपहार भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। 27 नवंबर पहला दिन और 31 दिसम्बर 2021 अंतिम दिन होगा। इस दौरान प्रखण्ड स्तर पर साप्ताहिक लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 27 नवंबर 2021 से 31 दिसम्बर तक कुल पांच सप्ताह निर्धारित है। जिसमें पहला सप्ताह 27 नवंबर से 3 दिसम्बर तक, 4 से 10 दिसम्बर तक, 11 से 17 दिसम्बर तक, 18 से 24 दिसम्बर तक और 25 से 31 दिसम्बर तक है। 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक अर्थात पहले सप्ताह के लकी ड्रा से चयनित विजेताओं/लाभार्थियों का चयन 4 दिसम्बर को किया जाएगा एवं आने वाले अगले शनिवार तक देय उपहार उपलब्ध करा दी जाएगी। लकी ड्रा के लिए निर्धारित समयावधि के दौरान प्रतिदिन कोविन पोर्टल से द्वितीय खुराक के ड्यू लाभाथियों की सूची को अचूक रूप से शाम 6 बजे तक अपडेट करने के साथ संचयी रूप से अगले 7 दिनों तक इसका संधारण केयर इंडिया के द्वारा उपलब्ध कराए गए डीडीए द्वारा किया जाएगा। संकलित आंकड़ों में से द्वितीय खुराक का टीका लकी ड्रा की पात्रता अनुरूप प्राप्त लाभर्थियों की सूची संधारित की जाएगी । लकी ड्रा के लिए सम्मलित करते हुए पत्र के साथ संलग्न एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
दिये जायेंगे कई प्रकार के पुरस्कार-
सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि जिले में सेकेंड डोज बढ़ाने की जरूरत है। घर घर दस्तक अभियान के अलावा जनप्रतिनिधि, आशा तथा आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिकाओं के द्वारा लोगों को मोबिलाइज किया जा रहा है। सेकेंड डोज की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 27 तारीख तक 7,936,87 है वहीं सेकेंड डोज लेने वालों की संख्या अभी मात्र 2,96,698 है। जिसे टीका लीजिए इनाम पाइए योजना से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राज्यस्तर पर दिये जाने वाले इस पुरस्कार में सांत्वना पुरस्कार से लेकर सर्वोच्च पुरस्कार तक दिया जाएगा। राज्य में प्रखंड स्तर प्रत्येक सप्ताह 5340 सांत्वना पुरस्कार, 534 बम्पर पुरस्कार एवं माह के अंत में राज्य के 38 जिलों से चयनित 114 को सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा। साप्ताहिक विजेताओं में प्रखंड वार बंपर पुरस्कार के विजेताओं को मिक्सर ग्राइंडर, कूकिंग गैस, स्टोव, वाटर फिल्टर, सीलिंग फैन, ब्लैंकेट, इंडक्शन कुकटॉप इत्यादि दिया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को … Read more


























