सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम से सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर ज़िलों में बने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। 2,329 करोड़ रुपये की लागत से इन कॉलेज का निर्माण किया गया है। 9 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से क़रीब 2500 नए बेड तैयार हुए हैं, 5,000 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स के लिए रोज़गार के नए अवसर बने हैं।
पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसके साथ ही हर वर्ष सैकड़ों युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया रास्ता खुला है । पीएम मोदी ने कहा जिस पूर्वांचल को पहले की सरकारों ने बीमारियों से जूझने के लिए छोड़ दिया था, वो ही अब पूर्वी भारत का मेडिकल हब बनेगा। जिस पूर्वांचल की छवि पिछली सरकारों ने खराब कर दी थी, वो ही पूर्वांचल पूर्वी भारत को सेहत का नया उजाला देने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि जो पहले थे उनकी प्राथमिकता अपने लिए कमाना और अपने परिवार की तिजोरी भरना था। हमारी प्राथमिकता गरीब का पैसा बचाना और गरीब के परिवार को मूलभूत सुविधाएं देना है ।पीएम मोदी ने कहा क्या कभी किसी को याद आता है कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी एक साथ इतने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ हो? पहले ऐसा क्यों नहीं होता था और अब ऐसा क्यों हो रहा है, इसका एक ही कारण है- राजनीतिक इच्छाशक्ति और राजनीतिक प्राथमिकता ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि योगी जी की सरकार से पहले जो सरकार थी उसने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज बनवाए थे। योगी जी के कार्यकाल में 16 मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और 30 नए मेडिकल कॉलेजों पर तेज़ी से काम चल रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2014 से पहले देश में मेडिकल की सीटें 90,000 से भी कम थीं, देश में बीते 7 वर्षों में मेडिकल की 60,000 नई सीटें जोड़ी गई हैं ।वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे बता दें कि सिद्धार्थ नगर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हुए जहां पर कई योजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री करने वाले हैं।
आज की इन खबरों को भी पढ़े :
- फुलवरिया हाट में जलजमाव से नाराज दुकानदारों का सड़क जाम, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता:बिपुल विश्वास नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज के … Read more
- पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों में उमड़ी खुशी की लहरसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रामपुर दक्षिण पंचायत में पुल निर्माण कार्य की शुरुआत किया.यह पुल अंसारी चौक से इस्लामपुर मार्ग पर बनाया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की … Read more
- मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड के कारण लोग … Read more
- मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर: आरटीका वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौतमुंगेर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बनहोदा पुल के पास सड़क किनारे काम कर रहे एक ट्रक मिस्त्री, ट्रक चालक और हेल्पर को एक अनियंत्रित आरटीका वाहन ने … Read more
- मिरदौल की माटी में उतरा ‘मिथिला’ का वैभव: जब संस्कारों की ‘यज्ञ-शाला’ बना दिलीप-सुनील ठाकुर का आंगनसीनियर जर्नलिस्ट/ प्रवीण गोविंद मिरदौल (अररिया): मंगलवार की वह भोर मिरदौल के लिए केवल एक नई सुबह नहीं थी, बल्कि सनातन की उन जड़ों की ओर वापसी थी, जहां ‘संस्कार’ और ‘संकल्प’ का संगम होता है। … Read more
- सूखे नशे का धंधेबाज हैदर चढ़ा अररिया पुलिस के हत्थे,एक महीने में 600 से अधिक तस्कर भेजे गए जेलसंवाददाता: अरुण कुमार अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को गिरफ्तार करने में सफलता … Read more
- घर से निकली महिला हुई लापता,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज … Read more
- बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिसमहिला ने मारपीट का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते … Read more
- किशनगंज:दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के बयान … Read more
- KishanganjNews:बच्चों के बीच टाई- बेल्ट का किया गया वितरणकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि कुमारी … Read more
- बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेजविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही तालाब … Read more
- KishanganjNews:छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को सदर … Read more
- विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय … Read more
- “सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”संवाददाता/किशनगंज बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा … Read more
- शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थेरणविजय/पौआखाली: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को एक कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327ई पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी के … Read more
- फर्जी दाखिल-खारिज में ठाकुरगंज की तत्कालीन सीओ दोषी, दो वेतन वृद्धि रोकी गईसंवाददाता/ठाकुरगंज ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) सुचिता कुमारी को दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में विभागीय दंड दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच में आरोप सही पाए जाने … Read more
- किशनगंज:मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजितबिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा–भविष्य एजेंडा’ के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इन विद्यालयों का उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक … Read more
- साइकिल टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष,किशोर समेत दो की मौतमामूली बहस ने लिया हिंसक रूप आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत की घाट बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में रविवार की देर शाम एक मामूली साइकिल … Read more
- कटिहार:दो लोगो की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रितरहमानपुर डबल मर्डर केस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम गांव में तनाव बरकरार बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर मामले की जांच अब तेज कर … Read more

























