उत्तर प्रदेश /आगरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में ‘चिकित्सक सम्मेलन’ में शामिल हुए ।आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा की हमने कोरोना काल में कई डॉक्टर खो दिए हैं। मैं आप सभी डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं। पूरा देश इस कोरोना काल में आप(डॉक्टर) सब के साथ खड़ा है । श्री नड्डा ने कहा हम 2 लाख गांव में भाजपा के 4 लाख हेल्थ वालंटियर खड़ा करेंगे। हमने 1,80,000 हेल्थ वालंटियर डिजिटली पंजीकृत कराए हैं। इनमें से 20,000 डॉक्टर हैं।उन्होंने कहा मैं हर बूथ पर 2 हेल्थ किट देने वाला हूं ताकि कोरोना की तीसरी लहर आए तो ये वालंटियर गांवों में कोरोना के वक़्त तैनात रहें ।वहीं श्री नड्डा ने दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जम कर तारीफ की ।
श्री नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा 1960 में नेहरु जी के कार्यकाल में दिल्ली में एम्स खोला गया। उसके बाद कहीं एम्स नहीं बने। जब आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार बनी, तब जाकर 6 एम्स देश में और खुले ।श्री नड्डा ने कहा श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में 150 मेडिकल कॉलेज अब तक खुले हैं। 36,250 नई एमबीबीएस की सीटें मेडिकल कॉलेजों में आईं हैं। सही आदमी आने का फर्क, इस तरह दिखाई देता है ।उन्होने कहा 14 अप्रैल 2020 को मोदी जी ने वैक्सीन के लिए पहली टास्कफोर्स बनाई।
उन्होंने कहा केंद्र द्वारा आर्थिक सहायता दी गई, अफसरों और वैज्ञानिकों को लगाया गया ।फिर 9 महीनें के अंदर हमारे उद्यमियों, डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने एक नहीं बल्कि दो-दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके दी। लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारा विपक्ष कितनी छोटी सोच वाला साबित हुआ।पूरे टीकाकरण अभियान में कांग्रेस ने अपनी आदत के अनुसार लोगों को अटकाने और भटकाने का काम किया । श्री नड्डा ने कहा पहले हम PPE किट इंपोर्ट करते थे, आज भारत PPE किट एक्सपोर्ट कर रहा है।कोरोना की शुरुआत में हमारे पास सीमित आइसोलेशन बेड्स थे, आज 14 लाख आइसोलेशन बेड्स हैं साथ ही कहा आज हमारे पास लगभग 85 हजार आईसीयू बेड्स उपलब्ध हैं ।कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी हंस्तिया एवं बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी … Read more

























