किशनगंज /संवाददाता
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देश के आलोक में दिनांक 07 अगस्त से 25 अगस्त 2021 के लिए किशनगंज जिले में निम्नांकित दिशा निर्देश जारी किया गया है।
*दुकान एवं प्रतिष्ठान* : सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान समान्य रूप से साप्ताहिक बंदी के साथ संध्या 7:00 बजे तक खुले रहेंगे ।
दुकान एवं प्रतिष्ठानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा । दुकान/ प्रतिष्ठानों के काउंटर पर दुकानदार द्वारा कर्मियों एवं आगंतुकों के उपयोग के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी ।दुकान एवं प्रतिष्ठान परिसर में सोशल डिस्टेंस 2 गज की दूरी का अनुपालन करना होगा ,इसके लिए सफेद वृत्त भी चिन्हित करेंगे ।दुकानों प्रतिष्ठानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को कार्य करने की अनुमति होगी।
सभी दुकानों को अपने यहां कार्यरत कर्मियों की सूची टीकाकरण की स्थिति के साथ स्थानीय थाने को देनी होगी ।इन शर्तों का अनुपालन नहीं वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों पर अनुमंडल दंडाधिकारी दुकान प्रतिष्ठानों को अस्थाई तौर पर बंद कर कार्रवाई करेंगे ।
*शिक्षण संस्थान* : सभी प्रकार की कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यालय नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए छात्रों की 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे । सभी विद्यार्थी 1 दिन के अंतराल पर विद्यालय आएंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक की विद्यालय दिनांक 16 अगस्त 2021 से 50% उपस्थिति के साथ एक दिन के अंतराल पर विद्यालय आएंगे। विद्यालय में सफाई व्यवस्था प्रधानाध्यापक के द्वारा कराई जाएगी।ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था को जारी रखा जाय। विद्यालय में सफाई व्यवस्था प्रधानाध्यापक के द्वारा कराई जाएगी।
ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था को जारी रखा जाएगा ।सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थान की 50% उपस्थिति के साथ खोल सकेंगे ।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय , अनुसूचित जाति जनजाति विद्यालय छात्रावास और कर्पूरी छात्रावासों का संचालन अनुमान्य होगा। दसवीं कक्षा से ऊपर के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान कुल छात्रों की 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे । प्रत्येक छात्र 1 दिन बीच कर ही कोचिंग संस्थान आएंगे। कोचिंग संस्थानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति होगी।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक परिवहन में निर्धारित बैठने की क्षमता की 100% की उपयोगी की अनुमति दी गई है ,किंतु खड़े होकर या बस की छत पर बैठकर यात्रा की अनुमति कदापि नहीं होगी।
सिनेमा हॉल दशकों की कुल क्षमता की 50% के उपयोग के साथ संध्या 7:00 बजे तक खोले जा सकेंगे। शॉपिंग मॉल एक दिन बीच कर संध्या 7:00 बजे तक खोले जा सकेंगे ।
सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के आयोजन सरकारी एवं निजी पर रोक रहेगी।
कोरोना के तीसरे लहर के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी ।सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहने आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कड़ाई से अनुपालन जिला प्रशासन के द्वारा अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।सभी सरकारी कार्यालय एवम गैर सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खोले जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में केवल कोविड टीका लेने वाले आगंतुकों प्रवेश की अनुमति होगी ।सभी कार्यालय प्रधान उक्त संबंध में आदेश निर्गत कर कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट पर चिपकाना सुनिश्चित करेंगे ।
क्लब, जिम एवं स्विमिंग पूल कुल क्षमता के 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे ।स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स केवल खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु खोले जा सकेंगे, किंतु सुविधाओं का उपयोग केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों के लिए ही मान्य होगा।रेस्टोरेंट्स खाने की दुकानों का संचालन आगंतुकों की बैठने की क्षमता के अधिकतम 50% उपयोग की अनुमति दी गई है ।होम डिलीवरी सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मांन्य होगा। संबंधित प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी को को कोविड टीका ले लिया है विवाह समारोह अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ में आयोजित किए जा सकेंगे, किंतु डीजे एवं बारात जुलूस की इजाजत नहीं होगी। विवाह की सूचना स्थानीय थाने को कम से कम 3 दिन पूर्व देना होगा। अंतिम संस्कार या श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 50 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी। सभी पार्क एवं उद्यान प्रतिदिन 6:00 से 12:00 बजे मध्यान तक खोले जा सकेंगे ।संबंधित प्रतिष्ठान कोविड अनुकूल व्यवहार तथा सरकार के मानक एसओपी का अनिवार्य रूप से अनुपालन करेंगे। जिले में संध्या 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां में वाहन एवं स्वास्थ्य के लिए निजी वाहन कार्यों से संबंधित सरकारी कार्यालयों के सरकारी वाहन का संचालन होगा ।सभी प्रकार के मालवाहक वाहन चलेंगे ।सभी प्रकार के राजनीतिक, मनोरंजन ,खेलकूद ,शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समारोह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
*सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे*।
रात्रि कर्फ्यू को छोड़कर कोई प्रतिबंध नहीं होगा ।सार्वजनिक एवं निजी वाहनों में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इनका अनुपालन नहीं करने पर उपयुक्त कार्रवाई की जायगी । सभी अस्पताल एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठान सरकारी एवं निजी दवा दुकानें ,चश्मा की दुकानें, मेडिकल नर्सिंग होम ,एंबुलेंस सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान यथावत कार्य करेंगे ।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अपर अनुमंडल दंडाधिकारी,थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष को कोविड-19 से संबधित दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद पार्टी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,नेताओं ने साधा निशानाकिशनगंज/प्रतिनिधि महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद की ओर से बुधवार को शहर के टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी मोहिबुल हसन,पूर्व … Read more
- “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” विषय पर नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ,दिलवाई गई शपथसमाहरणालय परिसर में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ किशनगंज/प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले “नशा … Read more
- किशनगंज में मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा में जगन्नाथ स्कूल और गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र से दो अभ्यर्थियों को किया गया निष्कासितदस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल के दूसरे फेज की परीक्षा में 3830 परीक्षार्थी हुए उपस्थित 5338 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित किशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में बुधवार को मद्य निषेध … Read more
- बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों और कटाव स्थलों का हुआ निरीक्षणअररिया/अरुण कुमार आगामी मानसून और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अररिया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बाढ़ से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार … Read more
- फारबिसगंज में प्रसूता की मौत के बाद बवाल,पुलिस ने मामला करवाया शांतफारबिसगंज/बिपुल विश्वास फारबिसगंज के एक निजी नर्सिंग होम में एक प्रसव पीड़िता का सिजेरियन ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने पर मृतका के पीड़ित व आक्रोशित परिजनों … Read more
- ठाकुरगंज: समर कैंप से बच्चों में बढ़ रही सीखने की रुचि, रुईधासा और घस्सीकुरा विद्यालय का हुआ अनुश्रवणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय रुईधासा एवं मध्य विद्यालय घस्सीकुरा में संचालित समर कैंप का बुधवार को अनुश्रवण किया गया। इस … Read more
- दिघलबैंक प्रखंड को मिला राजकीय डिग्री महाविद्यालय, 01 जुलाई 2026 से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, नामांकन जारीरणविजय /पौआखाली जिले के दिघलबैंक प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. दिघलबैंक में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जिसका शैक्षणिक सत्र … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया,जानिए मामलाकिशनगंज /प्रतिनिधि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान किशनगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फर्जी अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। दोनों यूवक गर्ल्स हाई स्कूल व जगन्नाथ मध्य विद्यालय केंद में … Read more
- बाजार में भीषण अग्निकांड, दर्जनों दुकानें जलकर राख; भारत-नेपाल के संयुक्त प्रयास से टला बड़ा हादसादिलशाद । गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भातगांव बॉर्डर बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दर्जनों … Read more
- KatiharNews:छोहार पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,मृतक मनीष मंडल के परिजनों से मिल जताई संवेदनासमेली/कटिहार- प्रखंड के छोहार पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरारी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई युवक मनीष कुमार मंडल की निर्मम हत्या … Read more
- कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय में खुला जीविका दीदी अधिकार केंद्र,अब गांव में ही मिलेंगी डिजिटल सेवाएंकोढा /कटिहार- कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदी अधिकार केंद्र सीएसपी का शुभारंभ किया गया। केंद्र के उद्घाटन अवसर पर … Read more
- 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह में कलश शोभायात्रा निकाली गई ।कलश शोभायात्रा … Read more
- कटिहार:प्रखंड मुख्यालय में जन-कल्याण शिविर आयोजित,अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाफलका /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा इन … Read more
- कटिहार:सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक कीकटिहार-नगर निगम कटिहार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा हेतु बुधवार को नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त … Read more
- समेली में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत दिलाई गई शपथसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशा मुक्त सप्ताह के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं … Read more
- नगर निगम में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ,नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्पकटिहार – नगर निगम सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों को नशामुक्त भारत निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य … Read more
- अवैध पैथोलॉजी खोल कर रोगियों के जीवन से हो रहा खिलवाड़,जिम्मेवार लापरवाहबिना पैथोलोजिस्ट एक घंटे में मिल जाता है जांच रिपोर्ट कदवा/कटिहार-प्रखंड क्षेत्र में विगत कई वर्षों से एक अवैध पैथोलॉजी संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के … Read more
- युवती को 6 वर्षों के बाद परिवार से मिलाया गया,भावुक हुआ माहौलमुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का उद्देश्य हुआ सफल पूर्णिया/कटिहार – समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार की ओर से कड़े विभागीय निर्देशों और दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के आलोक में पूर्णिया जिले में ‘मुख्यमंत्री … Read more
- सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिसमनिहारी /कटिहार – बुधवार की सुबह उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मुजवरटाल खिजुरिया पीएमजीएसवाई सड़क के किनारे झारी मे एक अज्ञात आदिवासी महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गया है । … Read more




























