14 साल की लड़कियों को ग्राडाशील वैक्सीन लेने के लिए किया गया प्रेरित

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साहबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा 14 वर्ष पूरे हुए एवं 15 वर्ष से कम उम्र के छात्राओं को ग्राडाशील वैक्सीन लेने की अपील प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम ने किया।

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमराज ने कहा कि संडे एवं हॉलीडे को छोड़कर प्रत्येक दिन यह टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में लगाया जा रहा हैं 14 वर्ष पूरे किए लड़कियां इस वैक्सीन को ले।

साथ ही प्रत्येक मध्य एवं उच्च विद्यालय में इस वैक्सीन को लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा हैं । उन्होंने कहा कि यह टीका खास करके लड़कियों के लिए फायदेमंद है। इससे सर्विलांस कैंसर होने की संभावना समाप्त हो जाती हैं। जो लड़कियां एचपीभी का प्रथम वैक्सीन नहीं लिए हैं। वे ग्राडाशील वैक्सीन ले सकते हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई