आईजी के सख्त निर्देश का असर पकड में आया दो स्मैक तस्कर
जांच के दौरान पांच सौ ग्राम स्मैक कार से बरामद
पुलिस की सक्रियता से इसके पहले भी अम्बेदकर चौक पर पकड में आया था स्मैक तस्कर
मनिहारी /कटिहार – रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनिहारी अम्बेदकर चौक पर वाहन जांच के दौरान एक कार से तकरीबन पांच सौ ग्राम स्मैक बरामद की है।अन्तराषट्रीय बाजार मे इसकी कीमत पचास लाख होने का अनुमान है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से नदी मार्ग से नाव के सहारे स्मैक की बडी खेप मनिहारी घाट की ओर बढ रही है। मिली सूचना के आलोक में मनिहारी थाना के एसआई अमित कुमार राय, एसआई आशिष कुमार, एएसआई संतोष कुमार ने बिना समय गवांये मनिहारी अम्बेदकर चौक पहुंचकर वाहनों की सघन जांच आरंभ की।
इसी क्रम मे बीआर 11बी बीभी 2088 नम्बर की कार की जांच के दौरान थैले के अन्दर दो प्लास्टिक की थैली में छुपाकर रखे गये स्मैक 500 ग्राम पुलिस ने बरामद की।पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में उस पर सवार दो युवक की पहचान फरियाद आलम (35) पिता अब्दूल रजा कुम्हरा, थाना रौतारा एवं मुर्तजा अली (33) पिता स्व अबदूर काहिर सिमरिया थाना कोढा जिला कटिहार निवासी के रुप में की है।
पुलिस ने दण्डाधिकारी रामसागर पासवान की उपस्थिति में वाहन जांच की प्रक्रिया पूरी करते हुए स्मैक तस्करी में उपयोग मे लायी गयी काले रंग की कार को जप्त करते हुए अपनी अभिरक्षा मे थाने ले गयी। साथ ही पकडे गये दोनो स्मैक तस्कर से आगे की पूछताछ में जूट गयी है। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल से स्मैक की तस्करी मनिहारी घाट से रिसीव कर इसे जिले के अन्य भागों में खपाने की योजना तस्करों की थी।
लेकिन पुलिस की सक्रियता से धर दबोचे गये। शुक्रवार को मनिहारी थाना निरीक्षण के लिए पहुंचे पूर्णियां प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा विवेका नंद ने युवाओं में बढते सुखे नशे की प्रवृति और इसकी बढती तस्करी को चुनौती बताया था। जानकारी दी थी कि सूखे नशे की तस्करी के स्रोत पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिये गये हैं।
आईजी के सख्त निर्देश का असर के रुप में तस्करों की गिरफ्तारी देखी जा रही है। मनिहारी अम्बेदकर चौक पर इसके पूर्व भी 20.49 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इस संदर्भ मे मनिहिरी थाने मे कांड संख्या 32/2025 दर्ज की गयी थी। रविवार को 500 ग्राम स्मैक के साथ तस्करों को गिरफ्तार करने में एसआई अमित राय, आशीष कुमार, एएसआई संतोष राय की सक्रिय भूमिका रही।





























