संवाददाता/ किशनगंज
किशनगंज जिले के 102 एम्बुलेंस चालक और ईएमटी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।शनिवार को सदर अस्पताल में हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उनके नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। ऐंबुलेंस सेवा के ठप्प रहने के कारण मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़।
जिले के दूरदराज के इलाकों से मरीजों को निजी वाहन से लाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 102 कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैदर आलम और सचिव सलमान आलम ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हमने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि नई एजेंसी जैन प्लस के द्वारा बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा न्यूनतम मजदूरी 21000 रूपया प्रति 8 घंटा सहित अन्य मांगों के पूर्ति को लेकर बिहार राज्य 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के राज्य व्यापी हड़ताल के आव्हान पर यह निर्णय लिया गया है।
वही धरना स्थल पर जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि कर्मियों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।





























