न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पढ़िए !क्यो दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने युवक को भिजवाया जेल

मनोरंजन/डेस्क

बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चा में है ।दरअसल मामला अभद्र टिप्पणी से जुड़ा हुआ है । मालूम हो कि सोनाक्षी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद एक युवक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से किया गया है ।

मालूम हो कि 26 वर्षीय युवक पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है । एक अधिकारी ने  बताया कि अभिनेत्री ने मुंबई अपराध शाखा में इस बाबत 7 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। सिन्हा ने महिला सुरक्षा और साइबर धौंस तथा उत्पीड़न के बारे में हाल ही में एक वीडियो बनाया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

मालूम हो कि साइबर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और करवाई की जा रही है ।मालूम हो कि इससे पूर्व सोनाक्षी ट्वीटर को अलविदा कह चुकी है और अब बॉलीवुड पर की गई टिप्पणी से आहत होकर सोनाक्षी ने मुकदमा दर्ज करवाया है 

Share this news

Leave a Comment