न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : दिघलबैंक बूढ़ी कनकई नदी में कटाव से विद्यालय के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा

किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

सीमावर्ती क्षेत्र से होकर बहने वाली नदी बूढ़ी कनकई के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण प्राथमिक विद्यालय बिहारटोला को खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी का पानी विद्यालय के ओर काफी तेजी से कटान कर रही है,जिससे विद्यालय को भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है, हर वर्ष बिहारटोला गांव व विद्यालय में बूढ़ी कनकई का पानी घुसता है, लोग अपने घरों को छोड़कर विद्यालय में शरण लेने को मजबूर हो जाते है।

अब आलम ये है, की प्राथिमिक विद्यालय बिहारटोला का ही अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है।

लेकिन शासन प्रशासन को इस और कोई ध्यान नही होता। कुछ दिनों से लगातर वर्षा होने के कारण बूढ़ी कनकई नदी का जलस्तर उफान पर है,जिससे विद्यालय का अस्तित्व बचा पाना मुश्किल लग रहा है। इस ओर अगर आवश्यक कदम नही उठाया गया तो प्राथमिक विद्यायल बिहारटोला धराशाही होने के कगार पर होगी। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय कुमार राय का कहना है,की प्रशासन को जल्द से जल्द इस और आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि विधायल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

Share this news

Leave a Comment