न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :पीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म ।गार्ड गिरफ्तार

पटना/डेस्क

राजधानी पटना में एक शर्मशार कर देने वाली घटना घटी है जहां पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रह रही नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि सुरक्षा में तैनात गार्ड ने ही दिया ।

जानकारी के मुताबिक चाइल्डलाइन संस्था ने किशोरी को एक और लड़की के साथ बाढ़ स्टेशन से लावारिस हालत में किया था बरामद उसके बाद उसे पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था लेकिन 8 जुलाई की रात को ड्यूटी पर तैनात गार्ड महेश सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया ।मामले की जानकारी दूसरे दिन तब हुई जब संस्था के अधिकारियों ने उसकी काउंसलिंग की ।

मामले की जानकारी मिलने के बाद संस्था पीर बहोर थाना गई जहा से महिला थाना भेजा गया और रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है ।जबकि पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है ।

Share this news

Leave a Comment