न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कार्यालय में होगा प्रवेश

बहादुरगंज /किशनगंज संवाददाता

नगर पंचायत प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइज होने के बाद ही कार्यालय में प्रवेश की पहल शुरू की है। नप कार्यालय बहादुरगंज मे प्रवेश से पहले हाथों को सेनेटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा तभी उन्हें प्रवेश मिल पाएगा।

जानकारी देते हुए नप मुख्य पार्षद सुमित्रा देवी ने बताया कि नप कार्यालय में बुधवार से कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यालय कर्मी उपस्थित रहेंगे जो हर व्यक्ति के कार्यालय आगमन पर थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेजाइज करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था की गई है।

Share this news

Leave a Comment