न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

किशनगंज / अनिर्वाण दास

बिहार परिवहन विभाग एवं एवं जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर बुधवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में सड़क सप्ताह सुरक्षा के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमें सभी प्रकार के कमर्शियल वाहन चलाने वाले चालको को सडक पर वाहन के चलाने की स्पीड, मोड़ पर हॉर्न बजाते हुए गति धीमी करना,सरक के विभिन्न संकेत की जानकारी, दुर्घटना होने पर किस प्रकार दूसरों की सहायता करना साथ ही खुद की सहायता करना इत्त्यादि कि जानकारी दी गई।एनडीआरएफ के टीम द्वारा प्रायोगिक तौर पर सभी चालको को समझाया गया।

साथ ही कोविड 19 से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग को भी बल दिया गया।बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साह,एम वी आई किशनगंज, परिवाहन विभाग के कर्मी सहित दर्जनों वाहन चालक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment