न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज ! बहुचर्चित बंगाल विधायक द्वारा जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/अब्दुल करीम

अक्टूबर 2019 में बंगाल के चाकुलिया से फारवर्ड ब्लॉक के विधायक ने अपने गुर्गों के साथ जमीन कब्जा करने की कोशिश की थी

आरोपी विधायक विक्टर की जल्द होगी गिरफ्तारी – एसडीपीओ

किशनगंज में पुलिस ने बुधवार को जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने एवं रंगदारी वसूलने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।मालूम हो कि बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया से विधायक अली इमरान रमज़ उर्फ विक्टर के द्वारा अपने गुर्गों के साथ अक्टूबर 2019 महीने में स्थानीय सुभाष पल्ली में तपन कुमार दास की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने और कार्यालय खोलने की कोशिश की गई थी ।

जिस जिसके बाद तीन नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ था जिसमें से आज जावेद प्रधान ,सुबोध कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला इन दोनों पर दर्ज था जिसके तहत गिरफ्तारी हुई है साथ ही मामले के एक अन्य आरोपी जो की बंगाल फॉरवर्ड ब्लॉक के विधायक है उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की बात श्री अंसारी के द्वारा कही गई ।

पीड़ित जमीन मालिक तपन कुमार दास ने कहा की दो लोगो की गिरफ्तारी से उन्हें राहत मिली है लेकिन आरोपी विधायक की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए । तपन कुमार दास ने किशनगंज पुलिस कप्तान को करवाई करने एवं न्याय देने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा की पुलिस के करवाई से वो संतुष्ट है ।

Share this news

Leave a Comment