शहरी क्षेत्रों में 17 % लोगों ने दोनों टीकाकरण करवा कर अपने आप को किया सुरक्षित
सामूहिक प्रयास से सफल हुआ अभियान
शेष लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण कार्य जारी
किशनगंज /संवादाता
कोरोना महामारी की पहली एवं दूसरी लहर में जिले के शहरी क्षेत्र के ही ज्यादा व्यक्ति संक्रमित हुए थे। किशनगंज नगर परिषद् के कुल 4917 व्यक्ति संक्रमित हुए थे , जिसमे 4875 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं ।वर्तमान में 07 व्यक्ति अब भी संक्रमित हैं । जिले के शहरी क्षेत्रों को शतप्रतिशत संक्रमण मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।इसका असर अब दिखने लगा है। लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के शहरी क्षेत्रों के सभी वार्ड में 78% से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। इस अभियान की सफलता का श्रेय सिर्फ स्वास्थ्य विभाग ही नही, बल्कि जिला प्रशासन के साथ अन्य सभी सहयोगी विभागों को भी जाता है,जिन्होंने जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के दिशानिर्देश में एकजुट होकर कार्य किया है।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया माह दिसम्बर तक सम्पूर्ण जिला में शतप्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी विभागों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है । उन्होंने कहा अभी संक्रमण पूरी तरह से यह टला नहीं है और थोड़ी सी भी लापरवाही एक बार फिर कोरोना संक्रमण को रफ्तार पकड़ने से नहीं रोक सकती है। घटते-बढ़ते संक्रमितों से सतर्क किया जा रहा है, जो लोग इसकी चपेट में नहीं आए हैं। वजह यह कि जो संक्रमित नहीं हुए हैं उनके संक्रमित होने की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जो संक्रमित होकर स्वस्थ हुए हैं, उनके लिए दोबारा संक्रमित होने की संभावना बरकरार है। जरूरत है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की। कहा कि ऐसे में शहर में तभी निकलें जब बेहद जरूरी काम हो या फिर नौकरी-पेशा हैं और दफ्तर जाना जरूरी है। बेवजह भीड़ का हिस्सा बनना, परिवार व समाज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भीड़ में इस बात का अंदाजा लगा पाना कि कौन कोरोना संक्रमित है और कौन स्वस्थ यह मुमकिन नहीं है। सावधानी है सबसे सरल उपाय है, क्योंकि कोरोना संक्रमण अदृश्य है। बताया कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूर कराएं ।उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।
जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान :-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में जिले के किशनगंज शहरी क्षेत्र में 62644 के लक्ष्य के आलोक में 48568 व्यक्तियों को प्रथम टीका एवं 13555 व्यक्ति को दूसरा डोज , बहादुरगंज शहरी क्षेत्र 21907 के लक्ष्य के आलोक में 15811 को प्रथम टीका एवं 1852 व्यक्ति को दूसरा डोज तथा ठाकुरगंज शहरी क्षेत्र 10865 के लक्ष्य के आलोक में 9931 को प्रथम टीका एवं 897 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया जा चुका है । जल्द ही हम शहरी क्षेत्र में शतप्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे ।
स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की बेहतर रणनीति बनी कारगर ।
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश एवं स्वास्थ्य विभाग की बेहतर रणनीति का परिणाम रहा कि जिला टीकाकरण में तेजी से बढ़ रहा है। टीकाकरण को लेकर जिला पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नियमित बैठक एवं टीकाकरण उपलब्धि की समीक्षा की गई। जिससे टीकाकरण की गति को अधिक बल मिला। वहीं, स्वास्थ विभाग ने टीकाकरण के लिए जिले में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया। शुरुआत में टीकाकरण गति धीमी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाकर धर्मगुरुओं के साथ तथा पंचायती राज्य सदस्यों के साथ लगातार बैठक की । साथ ही, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से लोगों के घर-घर पहुंच टीकाकरण किया गया है,जिसका प्रतिफल रहा कि जिले में लक्ष्य के 24.1% लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
लोगों की भ्रांति तोड़ने में मिली सफलता
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया शुरुआत में लोगों के मन में टीकाकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थी, जिसे सामुदायिक बैठक तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा दूर किया गया। लोगों को समझाया गया कि वायरस से लड़ने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसलिए अपना टीकाकरण जरूर करवाएं। इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशाषण के द्वारा लगातार सामुदायिक बैठक कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,उलेमाओं, इमामों ,गांव के बुद्धजीवियों एवं ज़िम्मेदार लोगों के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया व अपील की गई। बैठक में कोरोना टीकाकरण के फायदे एवं लोगों के सवाल जवाब के बाद उनके अंदर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई … Read more