वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गया

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार की शाम को बरामद किया गया है।हालांकि गिरोह में शामिल सदस्यों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।गिरोह में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के उद्भेदन के लिए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था।डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला रूईधासा निवासी ईति घोष के गले से चेन छीनतई की घटना घटी थी।वृद्ध महिला अपने निजी काम के लिए डे-मार्केट डुमरिया ओवरब्रिज के पास स्थित साईबर कैफे में जा रही थी। बिना हेलमेट पहने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सटाकर उन्हें धक्का दे दिया था।जिससे महिला गिर पड़ी थी।

तभी बदमाश महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में किशनगंज थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार के अनुश्रवण में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन,तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की गई।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर में छापेमारी की गई। वहीं आरोपी पहले से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि सोने का चेन बरामद कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई