न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखंड प्रमुख के मनमानी के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने दिया बीडीओ को ज्ञापन

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड प्रमुख तरन्नुम नाज व सचिव द्वारा पंचायत समितियों को आवंटित राशि से क्षेत्र वार योजना देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को उपप्रमुख विंदेश्वर साह सहित नौ पंचायत समिति सदस्यों ने टेढ़ागाछ बीडीओ को आवेदन देकर क्षेत्र के विकास अवरुद्ध होने व हकमारी के विरुद्ध रोक लगाने की गुहार लगाई है।

उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर बताया है कि पंचायत समिति मद में क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं में माननीय प्रखंड प्रमुख साहिबा तरन्नुम नाज व सचिव बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित द्वारा पंचायत समिति क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों को योजना देने में भेदभाव की नीति व मनमानी की जा रही है।जिससे पंचायत समिति क्षेत्र में विकास को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप सकता है।

जिसका शिकार संबंधित पंचायत समिति सदस्य हो सकते है।क्षेत्र में विकास कार्य भी उपेक्षित रहेगा।किसी खास पंचायत समिति क्षेत्र में ही आवंटित राशि खर्च कर देना न्याय संगत नहीं है।उपप्रमुख विंदेश्वर साह ने टेढ़ागाछ बीडीओ से पंचायत समिति की बैठक में आवंटित राशि का पारित योजनाओं का मदवार विवरण देने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि अगर प्रखंड प्रमुख के मनमानी व भेदभाव की नीति पर रोक नहीं लगाई गई तो वे जिला पदाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।इस मौके पर उपप्रमुख श्री साह के साथ अनवर आलम,विपत लाल मंडल,मायानंद दास, गुलाबी देवी,शांति देवी,आरफा नाजमीन,पूर्व प्रमुख मिस बाबुल,सीता देवी व अन्य शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment