न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :किसानों के समर्थन में सीटू द्वारा रैली निकाल कर किया गया प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ) की ओर से भारत बंद के समर्थन व कृषि बिल के खिलाफ एक रैली निकाली गई . यह रैली नक्सलबाड़ी पार्टी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर खत्म हुआ . इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल को वापस लेने की मांग की . इस संबंध में विकास चक्रवर्ती ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सांसद में पारित हुए कृषि बिल को जल्द वापस ली जाए.

उन्होंने कहा सांसद में पारित हुए बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने कहा अगर केन्द्र सरकार द्वारा जल्द कृषि बिल को वापस नहीं ली गई तो केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर झरेन राय, माधव सरकार,विकास चक्रवती,राजू सरकार, अमल बर्मन, प्रणव भट्टाचार्य, राम महतो, बेबी राय, सुबीर पाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Share this news

Leave a Comment