किशनगंज /इरफान
पोठिया प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सोमवार से फिर से शुरू हो गया है।विभागीय निर्देश के आलोक में लंबे समय बाद संचालन शुरू होने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रौनक दिखी।दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई।बावजूद इसके केंद्र पर उपस्थित बच्चे बेहद उत्साहित दिखे।केंद्र पर पहुंचने वाले बच्चों को सबसे पहले अपने हाथों की ठीक से सफाई के लिये प्रेरित किया गया।
बाद में सेविकाओं के माध्यम से शैक्षणिक और पोषण के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया।बताते चलें कि विभागीय स्तर से 15 नवंबर से पूर्व की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का आदेश दिया गया था।विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार,बुधवार और शुक्रवार को तीन से पांच वर्ष के बच्चे और मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को पांच से छह साल के बच्चे केंद्र के माध्यम से संचालित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे।किसी भी केंद्र पर कुल क्षमता का 50 फीसद से अधिक बच्चे उपस्थित नहीं रहेंगे।इसे लेकर केंद्र की संचालिकाओं को विशेष निर्देश दिये गये हैं।
बच्चों के बीच शारीरिक दूरी का पालन,मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने को लेकर भी सभी सेविकाओं को निर्देशित किया गया है।वहीं केंद्रों पर संक्रमण की पहचान व रोकथाम संबंधी सरकारी निर्देश को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही सेविका,सहायिका सहित केंद्र पर आने वाले अभिभावकों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है।गर्भवती महिलाएं, अस्वस्थ व 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का केंद्र पर आने की अनुमति नहीं है।सभी सेविकाओं को इस संबंध में जानकारी दे दी गयी है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी की टीम ने अपने पहले ही इंटर-स्कूल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में रनर-अप में स्थान प्राप्त कर एकेडमी का नाम रौशन किया।किशनगंज/रणविजय ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा अगर सही मार्गदर्शन पाए, तो वह बड़े मंचों पर भी अपना परचम लहरा सकती है। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी ने। सैक्रेड एकेडमी स्कूल सिलीगुड़ी … Read more
- आक्रोशित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओं ने मनिहारी कटिहार सड़क को किया जामछात्राओ ने मुख्य सड़क को एक घंटे तक सड़क जाम रखा कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार की देर शाम एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओ ने छात्रावास के ट्यूटर कृतिमान मनीषा के खिलाफ … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन के सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदारकटिहार – शहर के जयमाला शिक्षा निकेतन विद्यालय का सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कटिहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार … Read more
- समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखे दैनिक जीवन संवाद कौशलसालमारी /कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में संचालित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के दूसरे दिन मध्य विद्यालय अरिहाना में बच्चों के लिए विभिन्न संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन … Read more
- कटिहार रेलवे स्टेशन पर युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल आयोजितकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार जंक्शन पर बुधवार को युद्ध जैसी आपात स्थिति, एयर अटैक, मिसाइल एवं ड्रोन हमले की संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से विशेष मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल का … Read more
- कटिहार:भेड़मारा पंचायत भवन में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत भेड़मारा … Read more
- महिला ने स्टेशन परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, आरपीएफ कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाई जानसागर चंद्रा /किशनगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब एक महिला ने फुट ओवरब्रिज पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरपीएफ … Read more
- महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बदमाश फरार ,कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज चेन स्नेचिंग गिरोह ने एकबार फिर से शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के लाइन मोहल्ला स्थित घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने का चेन … Read more
- टेढ़ागाछ में “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का सफल आयोजन, 15 मिनट तक बंद रही सभी लाइटेंविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार 14 मई 2026 की शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक हवाई हमले से बचाव एवं नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य … Read more
- सायरन बजा, बुझ गईं लाइटें: किशनगंज में सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से गुरुवार को सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी और खोज-बचाव … Read more
- KishanganjNews:पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना का किया निरीक्षण,अपराध नियंत्रण को लेकर दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण की जानकारी पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण … Read more
- मनिहारी में अनोखी प्रेम कहानी,60 वर्षीय बुजुर्ग ने 25 साल की महिला से रचाई शादीगांव में बनी चर्चा का विषय कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी प्रखंड के छोटी बाघमारा से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां 60 वर्षीय … Read more
- आधी रात को फिल्मी स्टाइल में दबोचे गए 3 नशे के सौदागर,भारी मात्रा में स्मैक बरामदस्मैक तस्करों के लिए कोढ़ा पुलिस बनी काल कटिहार – नशे के काले कारोबार के खिलाफ कोढ़ा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात … Read more
- हैदराबाद में छत से गिरकर युवक की मौत,मजदुरी करने गया था युवक,परिजनों में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – हैदराबाद मजदूरी करने गए एक युवक का छत से गिर कर मौत हो गया है । मृतक युवक राजा महतो (20) पिता टुनटुन महतो मनिहारी नगर के वार्ड दो का रहने वाला है । … Read more
- दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म,दो नाबालिगों ने ही वारदात को दिया अंजामफलका/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों पुत्री और भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के … Read more
- प्रमंडलीय आयुक्त ने नाव परिचालन के प्रोटोकोल को लेकर एसडीएम को दिए निर्देशमनिहारी नाव घाट पर दंणडाधिकारी नही थे उपस्थित प्रमंडलीय आयुक्त नाराज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में गुरूवार को पुर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार पहुंचकर गंगा घाट, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय … Read more
- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गाय से टकराया,हादसे में दो की मौत, एक घायलप्राणपुर/कटिहार – प्राणपर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर बस्तौल बाजार से पूरब मुसहरी टोला के पास प्राणपुर की ओर से कटिहार की ओर जा रहे ट्रिपल लोड एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे … Read more
- शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, शीघ्र वेतन भुगतान की मांगकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम जीओबी मद से वेतन भुगतान पाने वाले शिक्षकों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिला है इससे शिक्षकों में मायूसी है। इस संदर्भ में बिहार राज प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई … Read more
- ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी पूरी, प्रशासन अलर्ट मोड परडीएम की अध्यक्षता मे आयोजित हुई बैठक, दिए दिशा निर्देश जिला पदाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर का किया दौरा दुकानदारों और आम नागरिकों से पैनिक नहीं होने और सहयोग की अपील संवाददाता। किशनगंज डीएम विशाल राज … Read more
- रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोरकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। बैठक में अस्पताल की … Read more
























