हमने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ को 100 प्रतिशत पूरा कर दिया है -सीएम प्रमोद सावंत
देश /डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा के हेल्थकेयर वर्कर्स और कोविड वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और उनका अभिनन्दन किया । इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी संवाद सम्मेलन में शामिल है।स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत करते हुए अपने जन्मदिन पर ढाई करोड़ से अधिक टीका लगाए जाने पर उन्होने कहा कि जन्मदिन आएंगे जाएंगे ,लेकिन कल का दिन मेरे दिल को छू गया है ।
पीएम मोदी ने कहा देश को अगर अपने संकल्प सिद्ध करने है तो हमारी कोशिशों में सब के प्रयास भी बहुत ज़रूरी है। आपके प्रयास से गोवा ने वैक्सीनेशन में उपलब्धी हासिल की।उन्होंने एक समाजसेवी से बात करते हुए कहा की आपकी तरह समाज सेवा करने वाले लाखों लोग हैं। मैं आपको बधाई देता हूं ।गोवा के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कोवीड वैक्सीन की एक डोज़ लग चुकी है। कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में यह बहुत बड़ी बात है। इसके लिए गोवा के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई ।
इस खबर को भी पढ़े । पंजाब कांग्रेस में जारी है जंग,आज फिर होगी विधायक दल की बैठक ।
पीएम ने कहा बीते कुछ महीनों में गोवा ने भारी बारिश, चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ भी बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इन प्राकृतिक चुनौतियों के बीच कोविड टीकाकरण की रफ्तार को बनाए रखने के लिए सभी कोरोना वॉरियर्स और स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन करता हूं ।कल का दिन मेरे लिए खास बन गया। स्वास्थ्य क्षेत्र के लोगों ने कल जिस तरह से वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है वह बहुत बड़ी बात है।उन्होंने कहा जन्मदिन आएंगे और जाएंगे लेकिन कल का दिन मेरे दिल को छू गया।उन्होंने कहा इतनी आयु में कल का दिन मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला था ।मैं सभी का आभार जताता हूं ।
पीएम मोदी ने कहा हर घंटे 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगी और सभी की नजर इसपर बनी हुई थी ।उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है और भारत की क्षमता का सभी लोहा मान रहे है ।
पीएम मोदी ने कहा वैक्सीन की हर डोज़ एक जीवन को बचाने में मदद करता है। ढाई करोड़ से ज़्यादा लोगों को इतने कम समय में इतना बड़ा सुरक्षा कवच मिलना बहुत संतोष देता है ।पीएम ने कहा हिमाचल प्रदेश, गोवा, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप में 100 पतिशत कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है।
पीएम ने कहा सिक्किम, अंडमान निकोबार, केरल, लद्दाख, उत्तराखंड और दादर और नागर हवेली भी बहुत जल्द 100 % वैक्सीन का आंकड़ा छू लेंगे ।पीएम ने कहा ये बहुत चर्चा में नहीं आया लेकिन भारत ने अपने वैक्सीनेशन अभियान में टूरिज्म सेक्टर से जुड़े राज्यों को बहुत प्राथमिकता दी है।उन्होंने कहा प्रारंभ में हमने कहा नहीं क्योंकि इस पर भी राजनीति होने लगती।लेकिन ये बहुत जरूरी था कि हमारे टूरिज्म डेस्टिनेशंस खुलें ।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हाल में विदेशी पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। भारत ने आने वाले दिनों में 5 लाख पर्यटकों को मुफ्त वीजा देने का फ़ैसला किया है।पीएम ने कहा कोविड संक्रमण कम हुआ है लेकिन अभी भी कोविड वायरस को हमें हल्के में नहीं लेना है। सुरक्षा और स्वच्छता पर जितना ध्यान होगा पर्यटक उतनी ही संख्या में यहां आएंगे।
वहीं इस मौके पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा हमने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ को 100 प्रतिशत पूरा कर दिया है। आपसे और केंद्र सरकार से सहयोग मिला इसलिए हम यह कर पाए। हमने लगभग 42% कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक दी है। हमने वैक्सीन की बर्बादी बिल्कुल भी नहीं की है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय … Read more


























