किशनगंज/विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से कनकई व रेतुआ नदी उफान पर है। तटीय इलाकों के ग्रामीण रेतुआ व कनकई नदी के कहर से परेशान हैं। बताते चलें कि कनकई नदी एक बार फिर अपनी धारा बदलने को बेताब है। टेढ़ागाछ प्रखंड के वेलागुड़ी और डुमरिया के समीप नदी की धारा बदलने का ट्रेंड देखा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो नदी सीधे डुमरिया, गर्राटोली, सुंदरबाड़ी, मटियारी हाट, कुर्राटोली, मालीटोला, बाभनटोली, सिरनिया निरनियां, बलुआडांगी, बांसवाड़ी आदि दर्जनों गांवों पर प्रहार करेगी।

इससे भारी नुकसान की संभावना का अंदेशा इस क्षेत्र के लोगों को सता रहा है। नदी की धारा बदलने का ट्रेंड की सूचना पर जल निस्सरण विभाग के लोग भी हरकत में आए हैं। इससे पूर्व भी 2020 में कनकई नदी ने पत्थरघट्टी में छोटी धारा में मिलकर अपनी धारा बदल ली थी। कनकई नदी पुनः एक बार वेलागुड़ी के पास धारा बदल रही है। वहीं रेतुआ नदी के कटाव के कहर से फुलवरिया, आशा, धप्पड़टोला टोला, दर्जनटोला, हाथीलद्दा, हवाकोल गांव का मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी से लेकर चिल्हनिया, सुहिया, कोठीटोला देवरी गांव कटाव के जद में है। कटाव को लेकर इस संबंध में शनिवार को जिला पदाधिकारी को सामूहिक आवेदन देकर हवाकोल के ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय हवाकोल को बचाने की गुहार लगाई है।वहीं उपसमाहर्ता के तरफ से विद्यालय को बचाने की ग्रामीणों को भरोसा दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहालीबिहार सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में कुल 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार प्रखंड अल्पसंख्यक … Read more
- किशनगंज: 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर हाट निवासी विक्की के रूप … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए … Read more
- अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक … Read more
- मनिहारी के लाल प्रशांत कुमार यादव बने एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा तांतामनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोटी हंसवर गांव निवासी अनंत कुमार यादव के सुपुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडलाधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी … Read more
- ठनका के चपेट में आने से एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायलआजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका इलाज प्राइवेट … Read more
- संघर्ष और सेल्फ स्टडी से रची सफलता की कहानी,बारसोई की बेटी ऐश्वरी बनी बीपीआरओबारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के अंतिम परिणाम में बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐश्वरी को 4325वीं रैंक प्राप्त हुई है तथा … Read more
- अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप-ज्योति वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर … Read more
- KatiharNews:मो. लुतफूर रहमान ने एसडीएम पद पर चयनित होकर जिला का नाम किया रोशनआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर चयनित होने पर अपने … Read more
- भारत स्काउट एवं गाइड एवं एकलक्ष्य भारत संस्था की ओर से 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजितकटिहार – एकलक्ष्य भारत संस्था एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एसआरएन पब्लिक स्कूल नवनीत नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में लीडर … Read more
- बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मानबरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी के पद पर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणस्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित … Read more
- बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहरबरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे बरारी क्षेत्र का … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशकोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजितकटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में आश्रम … Read more
- यातायात थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैलीकिशनगंज/प्रतिनिधि नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को लेकर शहर … Read more
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हुआ सामूहिक योगठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली … Read more
- किशनगंज में 206 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पूर्ण पुलिस बल में हुए शामिलप्रतिनिधि/किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम परिसर में रविवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड के बाद 206 प्रशिक्षु रंगरूटों को पूर्ण पुलिस का दर्जा प्रदान किया गया। अब … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का हुआ आयोजनबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगंज के वार्ड नं 11 स्थित … Read more
- किशनगंज :आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राखबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत शनिवार की देर शाम तकिया गावं मे अचानक आगलगी की घटना घटित हो जाने से पुरे गावं मे अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां आग की भीषण तेज लपटों मे मोहनदेव एवं … Read more
- अवैध बालू खनन पर छत्तरगाछ पुलिस का शिकंजा, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंपसतमेरी, सिंघिमाड़ी, गुवाबाड़ी सहित कई नदी घाटों पर धड़ल्ले से जारी अवैध खनन, मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन और परिवहन … Read more





























