पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका-2 में पीपल वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर राजधानी वाटिका में मुख्यमंत्री ने पाटली वृक्ष का रोपण भी किया।बता दे की पहली बार 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया गया था। सीएम ने कहा इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों और अधिक से अधिक पौधारोपण करें एवं पौधों को संरक्षित करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधारोपण करना एवं इन्हें बचाना आवश्यक है।उन्होंने कहा जल-जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत इस वर्ष 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा राज्य का हरित आवरण अब लगभग 15 प्रतिशत हो गया है जिसे 17 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये राज्य सरकार प्रयासरत है।सीएम ने कहा राज्य में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा है इसके लिये विभाग में इको टूरिज्म विंग का गठन तथा इको टूरिज्म पॉलिसी बनायी जा रही है। इन सभी प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा पौधारोपण के प्रति जागरूक होंगे।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर सभी लोगों को बधाई है। जैसे सभी लोग एक दूसरे की रक्षा करते हैं, भाई, बहन की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार हम सभी को वृक्षों की भी रक्षा करनी चाहिये। इसी उद्देश्य से हमलोगों ने वर्ष 2012 से वृक्ष सुरक्षा दिवस की शुरूआत की। इसी सिलसिले में हमलोग आज का यह कार्यक्रम करते हैं।
इस अवसर पर इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिये कि पर्यावरण के संरक्षण के लिये वृक्षारोपण करने के साथ वृक्षों की रक्षा करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है और अब जल- जीवन हरियाली अभियान के अन्तर्गत यह काम किया जा रहा है। इससे हरियाली का माहौल बनेगा, यह सबके हित में होगा। नई पीढ़ी को भी इसके बारे में पूरी तौर पर जो समझ हो रही है उससे सबका भविष्य सुरक्षित होगा।वहीं उन्होने भाजपा के दिग्गज नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे हमारा पहले से ही संबंध रहा है। कल उनके निधन की सूचना मिलते ही हमने अपना शोक प्रकट किया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और कल उनका निधन हो गया। यह दुखद है, हम उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं।
जातीय जनगणना को लेकर कल प्रधानमंत्री से मुलाकात के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 11 बजे पूर्वाहन मेरे साथ 10 और लोगों को प्रधानमंत्री जी से दिल्ली में मिलनाहै। कुछ लोग दिल्ली पहुँच चुके हैं और कुछ लोग आज पहुँचेंगे। हमलोग शुरू से ही जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात कहते रहे हैं, यह हो जाता है तो अच्छी बात होगी। बिहार ही नहीं पूरे देश में लोग इसके बारे में सोचते हैं। इसी दृष्टिकोण को लेकर कल हमलोग अपनी बात को रखेंगे।बता दे की सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं और कल 11 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी ।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आशुतोष, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत विकास दिवस पर एकजुट होकर आवाज किया बुलंदपंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने उठाई जलजमाव व सड़क निर्माण की मांग। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03, 04 एवं 05 स्थित बेणुगढ़ गांव में वर्षों से … Read more
- टेढ़ागाछ में VB-G RAM G अधिनियम-2025 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (BRDS) के निर्देशानुसार सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में VB-G RAM G अधिनियम, 2025 विषय पर एक … Read more
- एसएसबी द्वारा ग्राम समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सीमा सुरक्षा और जनसहभागिता पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने आयोजित की ग्राम बैठक, सुरक्षा और जनसहभागिता पर दिया गया जोर। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं बटालियन के बीओपी पैकटोला द्वारा … Read more
- इलाज के दौरान पुर्व मुखिया पति की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसड़क दुर्घटना में पुर्व मुखिया पत्नी की महेशखुट के पास हो चुकी थी मौत कोढा /कटिहार-सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव की मौत सिल्लीगुड़ी में इलाज के दौरान विगत रात हो गई।बताया … Read more
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सुख शांति और संवृद्धि का माँगा आशीर्वादज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का है विशेष धार्मिक महत्व मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगातट पर सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर … Read more
- कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख बरामदकोढा/कटिहार-बिहार एसटीएफ एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की राशि ₹5,00,000 बरामद की है। यह कार्रवाई 28 जून 2026 को पतरघट थाना कांड … Read more
- पुलिस पर पथराव एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार,भेजा गया जेलघर-दुकान उजाड़ने एवं पुलिस पर पथराव पर दो प्राथमिकी दर्ज दोनों प्राथमिकी के दो-दो आरोपियों सहित चार को भेजा गया जेल मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव में एक पक्ष के द्वारा … Read more
- सॉलिड वेस्ट नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई,56 हजार वसूला गया जुर्मानाएक दिन में 56 हजार जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त कटिहार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार की ओर से गठित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से शहर क्षेत्र में … Read more
- कटिहार में उन्मुखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीण विकास को गति देने पर जोरविकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजन ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीवी जी राम … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन करोड़ की हिरोइन के साथ तीन गिरफ्तार3 करोड़ रुपये मुल्य के 1.5 किलो हेरोइन के साथ 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार बंगाल से लाकर किशनगंज में बेचने की थी तैयारी एक जनप्रतिनिधि है गिरोह का मास्टरमाइंड सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना पुलिस … Read more
- किशनगंज में बंद घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज अज्ञात चोरों ने शहर के रूईधासा स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी शुभोजीत डे पूरे परिवार के साथ इलाज … Read more
- सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान सागर चंद्रा/किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र के टिटिहा गांव के समीप … Read more
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल के नवनियुक्त … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पहलाम … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने भी भाग … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति … Read more
- डीईओ ने तीन शिक्षक को किया निलंबितकटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामगंज, चिलमारा स्कूल … Read more
- मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। … Read more
- दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाफलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक के टक्कर में भरसिया सड़क … Read more



























