किशनगंज/ रणविजय
जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत बन्दरझुला पंचायत के राजागांव में ग्राम पंचायत परामर्शी समिति अध्यक्ष व विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ।ठाकुरगंज 4 के संबंधित राजस्व ग्राम राजागांव में RT 216 भू-धारियों का सर्व-सम्मति से वंशावली वंशवृक्ष का अनुमोदन /सत्यापन सफलता पूर्वक किया गया।

इस ग्राम सभा में ग्राम पंचायत परामर्शी समिति अध्यक्ष बंदरझूला पंचायत के मुखिया, वार्ड मेंबर, सरपंच, शिविर प्रभारी सह विo सo सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कृष्ण कुमार विo सo कानूनगो राहुल राज विo सo अमीन शुभम कुमार चन्दन कु० पांडेय एवम् शैलेश कु० सिंह संबंधित मौजा के रैयतों ने भाग लिया।शिविर में बताया गया है कि इसी तरह प्रत्येक दिन अलग अलग राजस्व ग्राम में वंशावली सत्यापन हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मौजा से सम्बंधित सभी रैयत और जनप्रतिनिधि आमंत्रित होंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित … Read more

























