सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी ” थीम पर आयोजित किया जा रहा अभियान
27 जून से 10 जुलाई और 11 से 24 जुलाई तक चलेगा अभियान
- कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट को देखते हुए परिवार नियोजन सेवाओं को नियमित किया जा रहा
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट को देखते हुए परिवार नियोजन सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में एडिशनल सेक्रेट्री और नेशनल हेल्थ मिशन की एडिशनल डायरेक्टर वंदना गुरनानी एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सज्जाद अहमद ने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इसमें नियमित सेवा सामान्य होने तक योग्य दंपत्ति को महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी एवं आईयूसीडी की सुविधा प्रदान किया जाना स्थगित रखे जाने का निर्देश निर्गत किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा एवं 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि पिछले 11 वर्षों से यह देखा गया है कि फैमिली प्लानिंग सर्विस की डिलीवरी के साथ ही इसके प्रति इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन के साथ-साथ एडवोकेसी की दिशा में भी बहुत अच्छा काम हुआ है। इस समय जब पूरा देश कोरोना महामारी के मध्य स्थिति से गुजर रहा है उस वक्त रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके तहत न सिर्फ अनवांटेड प्रेग्नेंसी को बल्कि पूरे मैटरनल और न्यू बोर्न केयर को कवर करना है। पिछले वर्ष वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए इस वर्ष दो चरणों में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण की सेवाएं होगी शुरू
जिले में कोविड-19 की घटती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार की सेवाओं यथा- महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी एवं आईयूसीडी सहित सभी परिवार नियोजन सेवा को पूर्व की भांति नियमानुसार नियमित रूप से संचालित किया जाए। स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार की सेवाओं को पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित किया जाए, जिसमें पीपीपी मोड अंतर्गत संबंधित संस्थान से भी नियमानुसार कार्य लिया जा सकता है।
परिवार नियोजन की अस्थायी सेवाओं को करें सुनिश्चित
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि दैनिक गर्भ निरोधक गोली, साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली, निरोध, गर्भ जांच किट एवं अंतरा की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके लिए आवश्यकतानुसार एफपीएलएमआईएस के माध्यम से मांग एवं आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है । उक्त गर्भनिरोधक सामग्रियों की एएनएम व आशा के पास उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य संस्थानों में कंडोम बॉक्स एवं कंट्रासेप्टिव डिस्पले ट्रे में भी संबंधित गर्भ निरोधकों की आवश्यक मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ।
दो चरणों में पूरा होगा पखवाड़ा
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया कार्यक्रम को दो चरणों में मनाया जाना प्रस्तावित है, पहला चरण जनसंख्या जागरूकता पखवाड़ा सह दंपति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक जो परिवार नियोजन के महत्व के बारे में लोगों की जागरूकता पर केंद्रित होगा और दूसरा चरण जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक जो सेवा प्रावधान पर ध्यान केंद्रित करेगा। विकल्पों की टोकरी पर ग्राहकों की परामर्श में गतिविधियों के दौरान टेली परामर्श को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव में भी लोगों को जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र, स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
बैठक आयोजित कर तैयारी की जा रही है :
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन के आयोजन को ले जिले में जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के क्षमतावर्धन के लिए प्रखंड विकास अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड में बैठक आयोजित कर तैयारी की जा रही है । इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, आईसीडीएस कर्मियों के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है । इसके अलावा डिस्प्ले पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, विवाह में देरी और पहले बच्चे का जन्म समय और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल के अंतराल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड के इस्तेमाल के बारे में भी ऑनलाइन तरीके से कॉउंसिलिंग की जा रही है। फैमिली प्लानिंग सर्विस के तौर पर मुख्य रूप से आईयूसीडी इंसर्शन, कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्टेबल एमपीए, टुबेक्टोमी, वैक्सोटोमी मेथड से अगले दो सप्ताह तक सभी जिला और प्रखण्ड मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कैंपेन में स्थानीय एमपी, एमएलए, पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधि, हेल्थ केयर वर्कर और सिविल सोसाइटी के मेंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक करेंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- KatiharNews:मोहर्रम के अवसर पर धुमधाम से निकाला गया ताजिया जूलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामप्रशासन के देखरेख में आखाडा के खलीफा ने जूलूस निकाला कटिहार ग्रामीण – जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परंपरागत भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गम और शहादत के इस अवसर पर … Read more
- कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई मास्ट एलईडी लाईट अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन … Read more
- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठपअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर कुछ देर … Read more
- सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह … Read more
- एनएच-31 पर पिकअप के खराब होने से लगा घंटों जाम, यात्री परेशानकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार … Read more
- बेटियों को पढ़ाइए,शादी की चिंता मत कीजिए”सम्मान समारोह में भावुक हुईं बीपीएससी में सफल ऐश्वरीसमाज के तानों के बीच माता-पिता ने किया विश्वास उसी बेटी ने बढ़ाया पूरे बारसोई का मान बारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बनी बारसोई की बेटी ऐश्वरी … Read more
- 20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजागैरजमानती वारंट जारी कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरणमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन … Read more
- मनसाही में शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाममनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए अमीरगंज बथना के बड़े इमामबाड़ा अखाड़ा … Read more
- KatiharNews:शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,मुसापुर कर्बला में उमड़ी आस्था की भीड़कोढा / कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मुसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान में विभिन्न पंचायतों एवं कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र से निकले ताजिया जुलूस … Read more
- दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्यायकिशनगंज/सागर चंद्रा युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में काशीपुर बेलवा निवासी पीड़िता नेकजान की लिखित … Read more
- टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबकिशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए लाठी-डंडे और पारंपरिक युद्ध कौशल के हैरतअंगेज … Read more
- किशनगंज नप अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने की शिकायत दर्ज कराईकिशनगंज/सागर चंद्रा नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने मामले में गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। घटना से आहत नप अध्यक्ष ने बार-बार भ्रामक प्रचार-प्रसार कर उनकी सम्मानजनक छवि को धूमिल करने मामले को … Read more
- इलाज कराने किशनगंज पहुंचा अररिया का युवक लापतासागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजन अररिया … Read more
- किराना दुकान से हजारों की चोरी, तीन ताले तोड़कर ले गए नकदी,व्यापारियों में दहशतपौआखाली/प्रतिनिधि जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के मुख्य … Read more
- बहादुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,भाईचारे की मिसाल बनी ताजिया व अखाड़ा परंपरानिसार अहमद/बहादुरगंज (किशनगंज): बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर अली हुसैन चौक से सुबह करीब 10 बजे … Read more
- एसएसबी बीओपी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपीलविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवानों एवं फतेहपुर पुलिस वह नेपाल पुलिस फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय … Read more
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण को … Read more
























