टेढ़ागाछ में उर्वरक दुकानों की जांच,स्टॉक पंजी एवं उपलब्धता की हुई जांच

SHARE:

प्रखंड क्षेत्र में उर्वरक दुकानों की जांच, सभी व्यवस्थाएं पाई गई दुरुस्त

किशनगंज /विजय कुमार साह

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में उर्वरक दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीआरडीए निदेशक शाशिम सौरभ मणि, अंचल अधिकारी पवन कुमार, कृषि पदाधिकारी मो० आदिल अनवर, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार कोऑर्डिनेटर सुमन कुमार तथा सीआई अरुण कुमार पांडे संयुक्त रूप से शामिल हुए। टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक पंजी, उर्वरकों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।

कृषि पदाधिकारी मो० आदिल अनवर ने बताया कि अब तक कुल पांच उर्वरक दुकानों की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान सभी दुकानों में स्टॉक पंजी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सही पाई गईं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध हो सके।बीएओ ने कहा कि किसानों को आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता में किसी तरह की कोई समस्या न हो।

अभियान के दौरान कृषि पदाधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में किसानों को खाद, बीज या यूरिया प्राप्त करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही दुकानदारों को पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई