अररिया/अरुण कुमार
अररिया जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि, दिनांक 13.04.2026 को तौकिर आलम के बैंक खाते में अवैध रूप से 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे और उसी दिन पूरी राशि की निकासी भी कर ली गई थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में कांड संख्या-19/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था ।
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में शनिवार को तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जिनकी पहचान मो० बाबर (उम्र 23 वर्ष), पिता- निजामुद्दीन, निवासी- भगवानपुर, थाना जोकिहाट,सुमित कुमार झा, पिता- अमरनाथ झा, निवासी- मदनपुर ब्राह्मण बस्ती, थाना मदनपुर,तबरेज आलम, पिता- मो० रफीक, निवासी- भुना वार्ड संख्या-08, काजी टोला, थाना महलगांव, जिला अररिया के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड तथा 22 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी का रुपया दूसरे के खाते में मंगवाते थे और इसके एवज में उन्हें तय कमीशन मिलता था।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक बड़ा रैकेट है और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

























