बाल विवाह के खिलाफ जिला प्रशासन की हुंकार,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता प्रभातफेरी

SHARE:

कटिहार – जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रहने का संदेश दिया है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह जैसी घटनाओ के रोकथाम तथा व्यापक प्रचार -प्रसार को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी के रुप में जागरुकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से न केवल कुप्रथाओं पर प्रहार किया गया, बल्कि समाज को बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।रैली में किशोरियों शामिल रहीं।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रैली को विदा किया। बल्कि वे स्वयं अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार के साथ रैली का हिस्सा भी बने।पदाधिकारी द्वय किशोरियों की रैली के साथ अम्बेडकर चौक से हनुमान मंदिर होते हुए समाहरणालय परिसर तक पैदल मार्च किया।

प्रशासन के आला अधिकारियों को रैली में अपने साथ पाकर किशोरियों का उत्साह दोगुना नजर आया। इस दौरान वातावरण में बाल विवाह-बंद करो, बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, सशक्त नारी- सशक्त समाज जैसे नारा गूंजते रहे।रैली की ओर राहगीरों और स्थानीय लोगों का बरबस ध्यान आकृष्ट कर रहा था ।रैली के समापन पर समाहरणालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमें किशोरियों के बीच मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट किट का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम बाल विवाह रोकने के साथ किशोरियों के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति उन्हें जागरूक करने को लेकर जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की गवाही दे रहा था।पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में किशोरियों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्वच्छता और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। महत्वपूर्ण हथियार हैं।डीएम ने कहा कि बाल विवाह एक अक्षम्य सामाजिक बुराई है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, अभिभावकों और धर्मगुरुओं से अपील की कि वे इस कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बाल विवाह की सूचना तुरत जिला प्रशासन के संज्ञान में देने की अपील की।ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी,महिला एवं बाल विकास निगम के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक और जिला मिशन समन्वयक समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई