मनिहारी /कटिहार – समुचित देखरेख व प्रबंधन के साथ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा का लाभ आमजन न्यूनमत राशि खर्चकर उठा सकेगें। उक्त जानकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनिहारी अरविंद पासवान ने दी है। श्री पासवान ने जानकारी दी कि मनिहारी बस स्टैंड स्थित अम्बेदकर चौक सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार कर आमजन के लिए उपयोगी बनाया गया है।
मनिहारी से साहिबगंज एवं जिला मुख्यालय की ओर जाने सहित स्थानीय स्तर पर चौक पर फल, सब्जी, कपडे की दूकानदारों, आम राहगीरों की सुविधा के लिहाज से दो अदद सार्वजनिक शौचालय निर्मित है।इसकी संचालन, साफ सफाई व उपयोग अनुकूल बानाये रखने के लिए पर्याप्त देखरेख के लिए कोई केयर टेकर सामने नहीं आने पर थोडा विलंब हुआ है।
श्री पासवान के अनुसार अब इसके संचालन को लेकर केयर टेकर के साथ एकरारनामा प्रक्रियाधीन है।शीघ्र ही न्यूनतम शुल्क भुगतान कर इसके तलबगार सुविधा ले सकेंगें।

























