पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम किया गया  जारी

SHARE:

सीबीसीएस यू.जी. (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025, परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यू.जी.) CBCS प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2025–29) की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम कुलपति  के आदेशानुसार जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 08 मई 2026 से 12 मई 2026 तक संचालित होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों के एमजेसी (MJC – Major Course), एइसी (AEC -Ability Enhancement Course), एसईसी (SEC -Skill Enhancement Course) एवं वीएसी (VAC -Value Added Course) की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगी

प्रमुख विषयों में मनोविज्ञान (Psychology), दर्शनशास्त्र (Philosophy), संगीत (Music), हिन्दी (Hind)i, अंग्रेजी (English), समाजशास्त्र (Sociology), इतिहास (History), भूगोल (Geography), अरबी (Arabic), परसियन (Persian), संस्कृत (Sanskrit), मैथिली (Maithili), बांग्ला (Bengali), गांधी विचार (Gandhian Thought), भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), वनस्पति विज्ञान (Botany), जंतु विज्ञान (Zoology), गणित (Mathematics), वाणिज्य (Commerce), भूगर्भ शास्त्र (Geology), सांख्यिकी (Statistics), गृह विज्ञान (Home Science) आदि शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें।

परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ .) अमर कांत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि एवं पाली में परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई