बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची उनासोपचगाछी पंचायत

SHARE:

कदवा /कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ प्रखंड के उन्नासोपचगाछी पंचायत पहुंची । समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे एवं लता कुमारी ने पंचायत के मुखिया मो. एजाजुल हक को पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति जिसके अध्यक्ष मुखिया होते हैं,के उद्देश्य कर्तव्यों तथा कार्यों को बताते हुए पंचायत अंतर्गत देखभाल एवं संरक्षण हेतु बालकों , बालिकाओं के पुनर्वास के संबंध में समझाते हुए जागरूक किया तथा ग्रामीणों को बच्चों के लिए माता पिता के दायित्व।

कानूनी पहलुओं तथा जवाबदेही एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। समिति बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने हेतु विशेष अभियान के तहत पहुंचीं थी। इस अवसर पर वार्ड मेंबर सहित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया गया।

समिति द्वारा अनाथ बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या असाध्य रोग से पीड़ित बच्चे या अभिभावक, जिन बच्चों के माता-पिता एचआईवी, एड्स ,कुष्ठ रोग या अन्य किसी गंभीर एवं असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं या जेल में बंद माता पिता के बच्चे ,उनके लिए परवारिश योजना के बारे में बताया गया ,जिसके तहत प्रति बालक, बालिका 1000- रुपए प्रतिमाह 18 वर्ष तक दिया जाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई