जीआर राशि दिलाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में उप मुखिया गिरफ्तार

SHARE:

कुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान को गिरफ्तार कर निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपूर्द किया

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में गत वर्ष बाढ – बरसात के दौरान व्यापक क्षति हुई थी। इसका अधिकांश पंचायत व आवादी बाढ से प्रभावित था। लोगबाग अपनी घर बार छोडकर ऊंचे स्थलों पर पनाह ले रखी थी। सरकार व सामाजिक संगठनों की ओर से जगह जगह कम्युनिटी किचन के माध्यम से इन बाढ पीडितों को तब भोजन उपलब्ध करायी गयी थी।

किसानों के फसलों, गृह व अन्य क्षति के मद्देनजर सरकार द्वारा सहायता राशि भी वितरित किये गये थे. इसमें बाढ पीडितों की पहचानकर उनके बीच जीआर राशि का भी वितरण किया गया था। कई पंचायतों से अपात्रलोगों को भी जीआर राशि से लाभांन्वित किये जाने की शिकायतें आयीं थीं। इनमें कुमारीपुर पंचायत के उप मुखिया गणेश पासवान पर उसी पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने जीआर राशि वितरण में अवैध वसूली की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी से की थी।

एसडीएम ने जांच दल गठितकर जांचोपरांत समुचित कार्रवाई की थी। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 242/25 दर्ज कर उप मुखिया गणेश पासवान के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जूट गयी थी।

कुमारीपुर के ग्रामीणों द्वारा उप मुखिया गणेश पासवान पर जीआर राशि उपलब्ध कराने के बदले प्रति लाभुक एक हजार राशि की अवैध लसूली की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.। 16 अप्रैल की रात में मनिहारी पुलिस ने उक्त आरोपी उप मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसे निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई