कटिहार को मिली समर स्पेशल ट्रेनों की बड़ी सौगात

SHARE:

कटिहार – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी राहत दी है। इस बार कटिहार रेलखंड को प्राथमिकता देते हुए आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है, जो कटिहार होकर गुजरेगी।इस स्पेशल ट्रेन 04008/04007 का परिचालन 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 8.30 में खुलेगी और रविवार को दिन 11.00 बजे कटिहार पहुंचकर आगे जोगबनी की और रवाना होगी जो पुनः जोगबनी से वापसी में संध्या 18.30 में खुलकर कटिहार होते हुए आगे की और परिचालित होगी। यह ट्रेन अप डाउन में मुरादाबाद, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, मानसी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट आदि निर्धारित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए अप डाउन में आनंदविहार और जोगबनी के बीच परिचालित होगी।

जिससे सीमांचल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वही इसके अलावा नई दिल्ली-सुपौल तथा सहरसा- यशवंतपुर के बीच भी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।कटिहार होकर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन से दिल्ली और उत्तर भारत की यात्रा अब और आसान हो जाएगी। इसके परिचालन से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी । जिससे यात्रियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई