विद्युत कंरट की चपेट में आने से किसान पति पत्नी की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – शनिवार को जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत चिकनी बहियार में कंरट लगने से कृषक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल व परिजनों ने जानकारी दी कि नारायणपुर वार्ड संख्या दो चिकनी गांव निवासी रंजन ठाकुर पिता रामकिशोर ठाकुर व उनकी पत्नी रंजना देवी अपने खेत में सिंचाई के लिए गये थे।

सिंचाई के दौरान बिजली का करंट लगने से गंभीर रुप से जख्मी हो गये। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर अवस्था में दोनों को ईलाज हेतु मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया ।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को इस घटना के लिए जिम्मेवार बताया है। मनिहारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि दो लोगों की बिजली करंट लगने से मौत हुई है। कहा कि मृतकों के आश्रितों के प्रति पूरी संवेदना है। मृतक दम्पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर विभाग द्वारा तय मानकों के अनुसार विभाग द्वारा पीडित परिवार को आर्थिक मदद दिये जाने का भरोसा दिलाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई