मनिहारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कार्यालय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को मोबाईल एप के माध्यम से स्व गणना की तकनीकि पहलुओं से अवगत कराया।
श्री पासवान ने नगरवासियो से भी मोबाईल एप के माध्यम से स्वगणना की अपील की है. कहा कि थोडे से प्रयास से आमलोग भी मोबाईल एप के माध्यम से स्वगणना कर सकते हैं।यह भी जानकारी दी कि दो चरणों में नगर पंचायत के लिए निर्धारित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में 19 अप्रैल से प्रशिक्षण दी जाएगी।
जो घर घर जाकर मकान सूचीकरण व गणना कार्य करेंगें। नगर पंचायत में स्वगणना के दौरान वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार, सत्यम कुमार,संजय कुमार झा, काजल कुमारी,शैलेश शर्मा, नूतन कुमारी, जेई अभिषेक कुमार ,अमर ठाकुर,नीतीश कुमार, हासिम खान सहित अन्य मौजूद रहे ।

























