फलका /कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल रही। मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सतीश मंडल ने की।
संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, नेवल रविदास ने किया। विधायक कविता पासवान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है।
अजय कुमार, अभिषेक कुमार, शंभुनाथ चौधरी, रमण झा, मुखिया राजेश रंजन, विनोद मिर्धा, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, लखनदेव ठाकुर, मुरारी ऋषि, पूर्णेदु भूषण गुप्ता, निरंजन कुमार निषाद, उपेंद्र रमानी, विनोद मुनी, उमेश मुनी, राजेंद्र ठाकुर, रामलाल किस्कू, कुदन हांसदा, लाल हांसदा,दिनेश मंडल, संजय मंडल,संतोष आदि मौजूद रहे।

























