कटिहार – 2026 को रेड रन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई की ओर से शहर के बीएमपी 7 के मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के हर महाविद्यालयों से पांच छात्र तथा पांच छात्राएं भाग लिए, इस मैराथन में कुल 70 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
छात्राओं के मैराथन में सुरुचि कुमारी डीएस कॉलेज की प्रथम स्थान प्राप्त की तथा द्वितीय स्थान महिला कॉलेज की सविता कुमारी एवं तृतीय स्थान डीएस कॉलेज की सुषमा कुमारी ने प्राप्त किया चतुर्थ एवं पंचम स्थान क्रमशः कोमल कुमारी महिला कॉलेज एवं मुस्कान डीएस कॉलेज ने प्राप्त किया।
वहीं छात्रों के मैराथन में प्रथम स्थान राकेश कुमार के बी झा कॉलेज द्वितीय स्थान मजहर हक उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के छात्र एवं तृतीय स्थान सूरज कुमार साह केबी झा कॉलेज ने प्राप्त किया।
चतुर्थ एवं पंचम स्थान क्रमशः रवि कुमार रजक एवं लव कुमार गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज ने प्राप्त किया,
इस मैराथन का उद्देश्य एचआईवी एड्स तथा सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाना था, इस दौरान डीपीएम शौनिक प्रकाश ने बताया कि 24 जुलाई या 26 जुलाई को राज्य स्तरीय रेड रिबन मैराथन कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया जाएगा, जिसमें कटिहार रेड रन मैराथन के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।
सभी विजेता को सर्टिफिकेट और प्राइज़ दिया गया एवं सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट दिया गया।
मैराथन का संचालन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर शुभम कुमार, प्रभारी जिला सुपरवाइजर मिथिलेश कुमार और जिला एड्स बचाव नियंत्रण इकाई के अकाउंटेंट प्रभाकर लाल दास ने किया। मौके पर पीपीटीसीटी काउंसलर डाॅ. आभा कुमारी, आईसीटीसी के राहुल कुमार ,अश्वनी झा तथा नवीन सेन, पवन कुमार व विभिन्न कालेज के एनसीसी एवं एनएसएस प्रभारी मौजूद!रहे।


























