जदयू के जिलाध्यक्ष ने कुल्हड़ निर्माण कारखाना का किया उद्घाटन

SHARE:

सैकड़ों मजदूर को मिलेगा रोजगार

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के भखरीपुर में जदयू के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कुल्हड़ निर्माण कारखाना का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि कुल्हड़ निर्माण कारखाना खुल जाने से अब मनसाही प्रखंड के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेंगे। इस तरह के कारखाना हर गांव ग्राम में खुलना चाहिए। इससे पूर्व निशांत कुल्हड़ इंटरप्राइजेज का विधिवत पूजा पाठ पुरोहित के द्वारा किया गया।

जिसमें एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव एवं उनके धर्मपत्नी पूजा अर्चना किए। इस मौके पर जदयू के एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उरांव ने कहा कि निशांत कुल्हड़ इंटरप्राइजेज की शुरुआत भखरीपुर में किया गया । इस कारखाने में थोक एवं खुदरा कुल्हड़ व्यापारी के साथ आम लोगों को उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं गरीबी को नजदीक से देखा हैं।

इसलिए मेरे प्रखंड में जो भी लोग गरीब गुरुवा मजदूर हैं वह बेहिचक निशांत कुल्हड़ इंटरप्राइजेज कारखाना में आकर संपर्क करें उनको सालों साल रोजगार दिया जाएगा। इस अवसर पर चित्तौरिया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,अमर साह,रवि साह,सुधीर प्रभाकर,संजय मंडल,संजय पासवान,अशोक मंडल,उत्तम शर्मा,रूपेश उरांव,इम्तियाज हैदर आदि उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!