चिलहनियां के बेतबाड़ी में लटकते बिजली तार बने जानलेवा, हादसे की आशंका

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र की चिलहनियां पंचायत के बेतबाड़ी गांव (वार्ड संख्या-07) में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण मुख्य विद्युत तार खेतों के ऊपर खतरनाक स्थिति में झूल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से धान के खेतों में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों में करंट फैलने की आशंका को लेकर भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के तारों को अस्थायी रूप से बांस के सहारे टिकाकर रखा गया है, जो कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।


इन दिनों धान रोपनी का कार्य जोरों पर है। किसान और मजदूर पानी से भरे खेतों में दिनभर काम करने को विवश हैं। ऐसे में यदि लटकते तार टूटकर खेत में गिर जाएं या उनमें करंट प्रवाहित हो जाए, तो किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब जर्जर एवं लटकते तारों की मरम्मत कराने, आवश्यक स्थानों पर नए बिजली पोल लगाने तथा पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!