गन पॉइंट पर स्टेशन से रेल यात्री को बाहर एटीएम तक ले जाकर 70 हजार की लूट,जांच में जुटी रेल पुलिस

SHARE:

रेल डीएसपी ने पहली नजर में घटना को संदिग्ध बताया

कटिहार – कटिहार रेलवे स्टेशन से गन पॉइंट पर स्टेशन से रेल यात्री को बाहर एटीएम तक ले जाकर लगभग 70 हजार से अधिक की लूट का मामला प्रकाश में आया है। रेल पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू किया है। कटिहार स्टेशन से जुड़े इस मामले पर पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि आजमनगर से कटिहार स्टेशन आकर पीड़ित मोहम्मद रेजान को राजधानी ट्रेन पकड़ कर दिल्ली जाना था।

इस दौरान अचानक ट्रेन पकड़ने से पहले वह अपने भाई और रिश्तेदारों से फोन करके अलग-अलग रुपया अपने एकाउंट में मंगवाया और कुछ देर बाद उनके साथ नगद और मोबाइल लूट की सूचना परिजनों को दिया है। जब परिजन उन तक पहुंचा तो उन्होंने बताया कि कटिहार स्टेशन से दो व्यक्ति उन्हें बन्दुक के नोक पर लेकर स्टेशन के बाहर एटीएम तक आया और फिर उसी से लगभग 70 हजार नगद एटीएम से निकलवा कर उनसे वो रुपया और उनका मोबाईल लेकर फरार हो गया।

रेल डीएसपी ए के अकेला अपने मॉनिटरिंग में स्टेशन और तमाम इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालते हुए घटना के जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने पहली नजर में मामला संदिग्ध होने की आशंका जताते हुए पूरे मामले पर जांच की बात कीर हैं। निश्चित तौर पर कटिहार स्टेशन जिसकी सुरक्षा मानक बेहद उच्च स्तर के माना जाता है उसमें इस तरह की घटना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!